फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम जारी...अभी और करेगी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सर्दी का सितम जारी है। बुधवार को भी सुबह घने कोहरे से शुरूआत हुई और पूरे दिन धूप नसीब नहीं हुई। आलम यह रहा कि लोग दिन में ही अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए। अधिकतम पारा भी एक डिग्री नीचे आया। शुक्रवार से बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूरा सप्ताह मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम पारा 18 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया था जो बुुधवार को 17-8 रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम पारा एक डिग्री नीचे आया है।
मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस ढाका के अनुसार शीतलहर का प्रकोप अभी जारी रहेगा। 21 जनवरी से बादल छाये रहने के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि ठंड का प्रकोप और भी बढ़ सकता है। बारिश के बाद मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें