फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे पीलीभीत टाइगर रिजर्व का दौरा, व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे अफसर

Sat, 30 Sep 2023 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

वन्यजीव सप्ताह के अंतिम दिन छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम तो अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन अफसर एक सप्ताह से तैयारियों में जुटे हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह अक्तूबर के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे मुस्तफाबाद पहुंचेंगे। अफसरों ने हेलीपैड बनाने के लिए सुरक्षित जगह का चयन कर लिया है। इसके अलावा मुस्तफाबाद और चूका बीच पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


वन्यजीव सप्ताह के अंतिम दिन छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम तो अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन अफसर एक सप्ताह से तैयारियों में जुटे हैं। मुस्तफाबाद स्थित गेस्ट हाउस की रंगाई-पुताई के साथ ही मरम्मत का कार्य जारी है। इसके अलावा जंगल मार्गों की भी मरम्मत कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें- UP News: प्रधानमंत्री मोदी ने बरेली की शिक्षिका रंजना अग्रवाल से की बात, बच्चों को पढ़ाने के तरीके को सराहा
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मुस्तफाबाद में हेलीपैड के लिए जगह चिन्हित 

चूका बीच स्थित वाटर हट, ट्री हट के अलावा अन्य हटों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। व्यवस्थाओं के मद्देनजर पूर्व में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी अतुल शर्मा भी वन विभाग के अधिकारियों के साथ मुस्तफाबाद और चूका बीच का दौरा कर जरूरी निर्देश दे चुके हैं। इधर, हेलीकॉप्टर उतरने के लिए मुस्तफाबाद में ही हेलीपैड के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पार्टी नेताओं व अफसरों समेत करीब 200 लोगों की मौजूद रहने की बात कही जा रही है। मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस के पीछे खाली पड़े स्थान पर पंडाल लगाया जाएगा। इसमें ही मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों और अफसरों से रूबरू होंगे। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर हेलीपैड के लिए मुस्तफाबाद में जगह चिह्नित कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें