जब पति से शिकायत की तो पति ने तलवार से हमला कर दिया। पति ने जबरन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। 21 सितंबर 2023 को पति ने पीटकर उसको घर से निकाल दिया। इस पर पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस को देखकर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने पति, जेठ, देवर, सास और ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।