अमरिया। जिला ईंट निर्माता संघ पीलीभीत के आह्वान पर विकास खंड अमरिया क्षेत्र के भट्ठा मालिकों की बैठक हुई। जिसमें आगामी सीजन में कच्ची ईंट की फुंकाई को लेकर तिथि निर्धारित की गई। निर्धारित तिथि से पहले ईंट की फुंकाई करने वाले भट्ठा मालिक को यूनियन की ओर से दंडित करने का प्रस्ताव किया गया। ईंट की फुंकाई में इस्तेमाल होने वाले कोयले की बढ़ती कीमतों व सरकार द्वारा ईंट की बिक्री पर जीएसटी की दर बढ़ाने के विषय में चर्चा की गई। यूनियन के अध्यक्ष ने सभी भट्ठा मालिकों से समय से खनन की रायल्टी जमा करने की अपील की।
विकास खंड अमरिया क्षेत्र के ईंट निर्माताओं की बृहस्पतिवार को धुंदरी स्थित ईंट भट्ठे पर हाजी मोहम्मद नईम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी सीजन में कच्ची ईंट की फुंकाई को लेकर सर्व सहमति से एक फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा यदि कोई भट्ठा मालिक निर्धारित तिथि से पहले भट्ठे में ईंट की फुंकाई का कार्य शुरू कर देता है तो यूनियन की ओर से उसका विरोध करते हुए दंडित किया जाएगा। इस दौरान सरकार द्वारा ईंट की बिक्री पर जीएसटी की बढ़ोतरी व कोयले की बढ़ती कीमतों को लकर चर्चा की गई। बैठक में मखदूम खान, हाजी मुन्ने अंसारी, अफरोज चौधरी, मुश्ताक अहमद अंसारी, नियाज अहमद, बलदेव सिंह, रफीक अहमद, मोहम्मद आरिफ, हाजी मोहम्मद असलम, मोहम्मद शाहरोज, मोहम्मद साविर, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद मुकर्रम, रईस अंसारी, गुलाब बाबू, मोहम्मद आरिश, साजिद, काशिव मलिक, कुंवरसेन आदि मौजूद रहे।