फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों पर निगरानी और जनता तक संदेश पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया उपयोगी

विज्ञापन
पीलीभीत पुलिस लाइन सभागार में कार्यशाला को संबोधित करते आईजी रमित शर्मा। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। सोशल मीडिया का सदुपयोग कर रेंज की पुलिस कम्युनिटी पुलिसिंग के सिद्धांत पर काम करेगी क्योंकि अपराधियों को पकड़ने और जनता तक अपने संदेश पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया की भूमिका अहम है। पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने इसके लिए रेंज के सभी जनपदों के सोशल मीडिया सेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पीलीभीत पुलिस लाइन में बैठक की । इसमें उन्होंने जनता की समस्याओं के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ सोशल मीडिया के सदुपयोग के लिए टिप्स दिए।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि जिला पुलिस प्रमुख सोशल मीडिया सेल के कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करें। विभिन संस्थानों के मीडिया सेल एवं मीडिया संस्थानों के प्रबंधन की तर्ज पर कार्य करने की नसीहत दी गई । दिल्ली के टीवाईसीसी ग्रुप की संस्थापक और राष्ट्रीय स्तर की एक्सपर्ट गीता सिंह ने जूम एप पर सोशल मीडिया प्रबंधन की अहम जानकारियां दीं। सभी कर्मियों के सवालों के जवाब भी दिए।
सोशल मीडिया का उपयोग जनता में जागरूकता फैलाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए किया जाए। इसके लिए सभी पुलिस कप्तानों को सोशल मीडिया सेल सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें