फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अवैध होर्डिंग को हटवाने के लिए नगरपालिका मंगलवार से अभियान शुरू करेगी। अभियान को लेकर सोमवार को नगर में मुनादी कराई जाएगी। ताकि जिनके होर्डिंग लगे है। वे अपने आप हटवा लें। अन्यथा नगरपालिका अभियान चलाकर होर्डिंग को हटवाएगी।
विज्ञापन

नगर के मुख्य चौराहों, सड़कों, बिजली के खंभों, तहसील, कोतवाली, अस्पताल के बाहर, असम हाईवे सहित अन्य कुछ स्थानों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाए गए है। मुख्य चौराहा पर तो होर्डिंग लगाने की होड़ से एक-दूसरे से सटाकर कई होर्डिंग लगे हैं। अधिकांश होर्डिंग राजनीतिक और कुछ व्यवसायिक प्रचार को लगाए है। अवैध होर्डिंग हादसे को दावत दे रहे है। अवैध होर्डिंग जान को आफत अमर उजाला के अभियान के तहत 10 अक्तूबर के नगर में अवैध लगे होर्डिंग की खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया गया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी आरके भार्गव ने बताया कि नगर में सभी होर्डिंग अवैध लगाए गए है। उन्होंने बताया कि चौराहा, सड़कों पर लगाए गए होर्डिंग हादसे को दावत देते है। अगर कोई वाहन सवार, पैदल कहीं से आता है। तब मोड़ पर उसकी नजर सीधे होर्डिंग पर पड़ती है। इससे हादसे होते है। उन्होंने बताया कि रोड सेफ्टी को प्रभावित करने वाले होर्डिंग को मंगलवार से अभियान चलाकर हटवाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को नगर में मुनादी कराई जाएगी। मुनादी में बताया जाएगा कि जिनके होर्डिंग है। वे स्वयं सोमवार शाम तक हटवा लें। अन्यथा नगरपालिका मंगलवार को अभियान चलाकर होर्डिंग हटवाएगी। इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें