फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने मूल्य पर वरुण गांधी का ट्वीट- 350 रुपये लिए योगी का आभार पर 50 रुपये बढ़ाने के लिए करें पुनर्विचार

विज्ञापन
वरुण गांधी, सांसद। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में गन्ना मूल्य मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने के लिए पुनर्विचार का आग्रह भी किया है।
विज्ञापन

वरुण गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया लेकिन इससे पहले रविवार को पत्र भी भेजा जिसमें उन्होंने कहा है कि पिछले चार वर्ष में गन्ने के दाम में मात्र 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने इस पेराई सत्र के लिए 25 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दाम बढ़ाया है जबकि किसान इससे ज्यादा वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई को देखते हुए गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाना चाहिए।
यह है ट्वीट
उत्तर प्रदेश में आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का रेट 350 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने के लिए योगी जी का आभार। मेरा निवेदन यह है कि कृपया इस पर पुनर्विचार कर बढ़ती महंगाई के अनुरूप 400 रुपये का रेट घोषित करें या सरकार की ओर से 50 रुपये क्विंटल का बोनस घोषित रेट से अलग देने की कृपा करें।
विज्ञापन

वरुण गांधी के ट्वीट पर किसानों की बात
सांसद ने किसानों के पक्ष में अगर कोई बात मुख्यमंत्री के पास रखी है। तो इस बात के लिए किसानों की ओर से उनका आभार। मगर सांसद के पत्र लिखने के बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसको भी सांसद संज्ञान में लें।
- सतविंदर सिंह कहलो, जिलाध्यक्ष भाकियू
भाजपा जब विपक्ष में थी तो सदन मे 450 रुपये गन्ना मूल्य की मांग करती थी, मगर अब प्रदेश में सत्ता होने के बाद भी गन्ना मूल्य नहीं दिया जा रहा है। सांसद के पत्र पर भी किसानों की मांग के अनुसार मूल्य नहीं बढ़ाया गया। सिर्फ 25 रुपये गन्ना मूल्य बढ़ा कर आने वाले चुनाव में किसानों को लुभाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

- मंजीत सिंह, किसान नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें