फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा पेंशन योजना के सत्यापन में 3041 बुजुर्ग निकलने मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन की ओर से चलाई जा रही वृद्धा पेंशन योजना के तहत जनपद में 78185 लाभार्थी पेंशन ले रहे है। इस योजना की सत्यापन प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। इसमें 3041 नाम ऐसे निकले, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद बैंकों को इनके खातों में रोक लगाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

शासन की ओर से समाज कल्याण विभाग में वृद्धा पेंशन योजना दी जा रहीं है। इस योजना से 78185 बुजुर्ग लाभान्वित हो रहे है। इनका हर साल सत्यापन कराया जाता है। सत्यापन प्रक्रिया में मृतकों के नाम लाभार्थी सूची से हटाए जाते है। इसी दौरान समाज कल्याण विभाग को योजना के कुछ लाभार्थियों की मृत्यु होने की जानकारी हुई। इस पर विभाग की ओर से सत्यापन कराया गया। सत्यापन में 3041 लाभार्थी मृतक मिले। इस पर विभाग ने सभी संबंधित बैंकों के पत्र भेजकर इनके खातों में रोक लगवा दी है। अब इनके खातों की जांच की जाएगी। लाभार्थी के निधन के बाद किस्त पहुंचा या नहीं। अगर कोई किस्त पहुंची है, तो उसका शासन को ड्राफ्ट भेजा जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि सत्यापन में मृतक मिले लाभार्थियों के खातों पर रोक लगवा दी गई है। अगर किसी लाभार्थी की मौत के बाद किस्त बैंक से भेजी गई है, तो उसका पैसा वापस शासन को भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें