फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास में सुविधा शुल्क के विवाद पर डूडा जिला समन्वयक और भाजपा नेता में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रधानमंत्री आवास में सुविधा शुल्क वसूली के विवाद पर भाजपा नेता और डूडा के जिला समन्वयक से मारपीट हो गई। कलीनगर तहसील परिसर में हुई मारपीट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मामला माधोटांडा थाने तक पहुंचा।
विज्ञापन

घटना सोमवार अपराह्न तीन बजे कलीनगर तहसील परिसर की है। डूडा के जिला समन्वयक, जेई , सर्वेयर के साथ सोमवार को कलीनगर में प्रधानमंत्री आवासों के सर्वे आदि को पहुंचे थे। इस दौरान आवास को लेकर सुविधा शुल्क को लेकर जिला समन्वयक की भाजपा नेता से मोबाइल फोन पर नोकझोंक हो गई। कुछ देर में दोनों पक्षों के लोग कलीनगर तहसील परिसर में पहुंचे। यहां धक्का मुक्की और मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। मामला माधोटांडा थाने पहुंचा।
कलीनगर निवासी और भाजपा के पूर्व जिला मंत्री पवन जायसवाल ने बताया कि कस्बे में पहुंची डूडा की टीम के सदस्य आवास के नाम पर सुविधा शुल्क मांग की थी। इसकी शिकायत कस्बा निवासी एक लाभार्थी ने उनसे की। डूडा के जिला समन्वयक को मोबाइल पर फोन कर लाभार्थी के गरीब होने का हवाला दिया। इस पर समन्वय ने कार्यालय आने को कहा। नगर पंचायत कार्यालय के बाहर तहसील परिसर में मौजूद जिला समन्वयक ने सिगरेट का धुआं उनके मुंह पर छोड़कर अभद्रता शुरू कर दी। साथ ही भाजपा के बड़े नेताओं पर टिप्पणी शुरू कर दी। इसका विरोध किया गया। धक्का मुक्की उन्होंने नहीं लाभार्थी से हुई है। अब बेवजह उन पर मारपीट और अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया जा रहा है। डूडा टीम सरकार को बदनाम कर रही है। डूडा के जिला समन्वय विकास ने बताया कि भाजपा नेता अपने हिसाब से काम करने का दबाव बना रहे थे। विरोध पर अपने आठ-10 साथियों के साथ तहसील परिसर में पहुंचकर उनसे मारपीट कर अभिलेख फाड़े। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई है। माधोटांडा एसओ रामसेवक रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों में बैठकर सुलह हो गया है। इसको लेकर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें