फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने गैरहाजिर कर्मचारी का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने शनिवार सुबह साढ़े दस बजे जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी राममूर्ति सिंह गैरहाजिर मिले। इस पर उनका नो वर्क नो पे के आधार पर अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर में सफाई और दीवार ऊंची कराने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने पटल सहायकों के कार्यों की भी समीक्षा की। अभिलेखों की जांच की। अलमारी की स्लैबों पर रक्षित पत्रावलियों से संबंधित विषय की पट्टिका का अंकन नहीं किया गया था। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। पटल सहायक को निर्देश दिए कि समस्त पत्रावलियों की विषयवार सूची तैयार करके प्रत्येक अलमारी पर संबंधित पट्टिका चस्पा की जाए। जो पत्रावलियां कार्य योग्य नहीं है उनका नियमानुसार निस्तारण कराया जाए। कंप्यूटर, सीपीयू, कुर्सी, मेज आदि सामग्री खराब मिली। निष्प्रोज्य सामग्री और बिजली संचालित उपकरणों को निष्प्रयोज्य घोषित कराकर नीलामी कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में अग्निशमन यंत्र स्थापित कराने परा जोर दिया। परिसर में गंदगी, जंगली घास देख डीएम ने साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। नाजिर को दो दिन के भीतर सफाई कराने और परिसर की चहारदीवारी दो फुट ऊंची कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें