फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, सुरक्षित किया विसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता की मौत का मामला
विज्ञापन

- पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई, आरोपी का भेजा चालान
संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। दुष्कर्म पीड़िता के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपी का चालान भेज दिया है।

नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती को पड़ोस में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे दवा खिलाई गई। बाद में शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

युवती ने शादी की जिद की तो आरोपी ने 18 फरवरी को उसे तेजाब पिला दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में बरेली व दिल्ली में इलाज चला। पांच दिन पहले परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पीड़िता की मौत हो गई। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है। जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बताया कि दर्ज रिपोर्ट में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें