फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत के छात्र ने बताई आपबीती- खारकीव में हॉस्टल गेट पर बम फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रूस-यूक्रेन के बीच चल रही घमासान जंग अब और भयावह होती जा रही है। रूसी सैनिक आम नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं। दूसरे देशों से पढ़ाई करने गए छात्रों को भी नहीं बख्शा जा रहा। यूक्रेन के खारकीव में फंसे हजारा क्षेत्र के हर्षित शुक्ला ने वहां की गंभीर स्थिति के बारे में बताया।
विज्ञापन

कहा- खारकीव में बमों की बौछार हो रही है। रात में उनके हॉस्टल के गेट पर भी बम फटे। हर्षित ने बताया कि छात्र बंकर में छिपकर अपनी जान बचा रहे हैं। सभी बहुत डरे हुए हैं। यूक्रेन में अब भी जिले के 11 छात्र फंसे हैं। कुछ रोमानिया और पोलैंड पहुंच गए हैं, लेकिन कुछ छात्र खारकीव से नहीं निकल सके। हजारा क्षेत्र के हर्षित ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए खारकीव की हालात के बारे में बताया।
उसके अनुसार यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के पास रेलवे स्टेशन के बंकर में करीब चार हजार से ज्यादा छात्र फंसे हुए हैं। रात भर बम फटने की आवाजें सुनाई देती हैं। उनके हास्टल गेट पर भी बमबारी हुई। रूसी सैनिक सड़कों पर कत्लेआम मचा रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन का खाना बचा... पीने का पानी नहीं : हर्षित ने बताया कि हॉस्टल में जब-जब अलर्ट आता है तब सभी छात्र बंकर में आ जाते हैं। रात से बंकर में ही हैं। खारकीव में रूसी सेना घुस आई और आम नागरिकों को भी मार रहे हैं। उनके पास दो दिन का खाना बचा है। पीने का पानी नहीं बचा है। अगर यहां से नहीं निकल पाए तो भूख से मर जाएंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास मदद नहीं कर रहा है।
कभी कहते हैं देश छोड़ दो ,कभी कहते हैं वहीं रुको। उनके कुछ सीनियर बसों का इंतजाम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह बताया गया था कि सामान तैयार रखो। कभी भी निकलने का मौका मिल सकता है लेकिन बमबारी फिर बढ़ गई। इसलिए चिंता बढ़ रही है। उन्होंने भारत सरकार से सभी भारतीय छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की गुजारिश की है।
रोमानिया से प्लाइट मिली, भारत के लिए रवाना हुआ सार्थक : मझोला के सार्थक सक्सेना को रोमानिया से फ्लाइट मिल गई है। वह रोमानिया के समयानुसार मंगलवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे प्लेन में बैठा। बेटे की सुरक्षित वापसी को लेकर पिता सुधांशु मोहन सक्सेना बहुत खुश हैं।
ईश्वर को धन्यवाद करते हुए बोले कि देश के जितने बेटे-बेटियां यूक्रेन में फंसे हैं, जल्द वह भी अपने घरों को सही सलामत पहुंचें। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मुश्किलों का सामना करते हुए रामोनिया पहुंचा। पिछले दो दिन से वह रोमानिया था। अब उसको फ्लाइट मिल गई है। रात में दिल्ली पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह तक वह मझोला पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें