बरखेड़ा/पीलीभीत। शादी का झांसा देकर युवती से एक युवक अवैध संबंध बनाता रहा। इसके बाद शादी से मना कर दिया। युवती ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कहा कि बरखेड़ा कसबा निवासी एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
आरोप है कि युवक ने एक बार नशा सुंघाकर संबंध बना लिए थे। विरोध किया, तो युवक ने शादी का झांसा देकर अपने परिवार से मिलाया। युवक का परिवार भी शादी के लिए राजी हो गया। युवक के परिवार वाले उसे बहू कहकर बुलाने लगे। इससे युवक पर शादी करने का विश्वास हो गया। आए दिन युवक अवैध संबंध बनाता रहा। अब युवक ने शादी से मना कर दिया है।
आरोप है कि युवक अब दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। जब विरोध किया तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी दी। युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।