फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने पर भाकियू करेगी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल शहीद की पुत्री और महिला दरोगा में मारपीट का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। भाकियू (टिकैत) गुट ने कारगिल शहीद की पुत्री और महिला दरोगा में हुई मारपीट के मामले में शहीद की पुत्री की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कारगिल शहीद सुरेंद्र सिंह लवाणा की पुत्री पलविंदर कौर का ससुरालियों से दहेज को लेकर विवाद हो गया था। पलविंदर ने ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पलविंदर कौर का ससुराल वालों से समझौता हो गया और पुलिस ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन

19 मार्च को पलविंदर कोतवाली में दरोगा से फाइनल रिपोर्ट की कॉपी लेने गई थी। इस बीच महिला दरोगा और शहीद की पुत्री में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने शहीद की पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और शांतिभंग में उसका चालान किया। शहीद की पुत्री ने भी गाली-गलौज कर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए दरोगा के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, गुरदीप सिंह आदि ने कहा कि सुविधा शुल्क मांगने और शहीद की पुत्री से कोतवाली में गाली-गलौज कर पिटाई करने के मामले में दरोगा पर रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए थी। उल्टे पुलिस ने शहीद की पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहीद परिवार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहीद की पुत्री की ओर से दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होती तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें