फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विभिन्न हादसों में महिला समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बीसलपुर। बीते 36 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में महिला समेत छह लोग घायल हो गए।
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी विशेष कुमार सोमवार को गांव रंपुरा से बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में रपटुआ पुल पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में घायल हो गए। गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी सोना रविवार की सुबह बाइक से बीसलपुर आ रहे थे। भड़रिया मोड़ पर पीछे से आई बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गए।
मोहल्ला पटेलनगर निवासी जगपाल मौर्य रविवार की शाम बाइक से ईदगाह चौराहे पर जा रहे थे। रास्ते में बस स्टैंड चौराहे पर कोतवाली की ओर से आई बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गए। वहीं मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मोहम्मद हसन मंगलवार को सुबह बाइक से चीनी मिल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में ईदगाह चौराहे पर बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। गांव पकड़िया मंगली निवासी सोनपाल मंगलवार को दोपहर बाइक से गांव से नगर को आ रहे थे। रास्ते में कासिमपुर मोड़ पर कासिमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। एक अन्य हादसे में थाना बिलसंडा के ग्राम ईंटगांव निवासी अनिल और उनकी पत्नी ममता घायल हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें