पीलीभीत। बरखेड़ा कांड पर युवा वर्ग सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश जाहिर कर रहा है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर युवाओं ने घटना को दुखद बताते हुए सरकार से सवाल पूछे हैं। यही सवाल उठ रहा है 72 घंटे से ज्यादा हो गए। कब कार्रवाई होगी।
युवाओं का कहना है कि महिला सुरक्षा के दावे तो बहुत हो रहे हैं पर हकीकत क्या है? यह घटनाएं बता रही हैं। अगर वास्तव में महिलाएं सुरक्षित हैं तो फिर इतनी वारदातें क्यों हो रही हैं। युवाओं का कहना है कि महिलओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाने चाहिए उनमें कहीं न कहीं चूक हो रही है। इसलिए अपराधी आए दिन कोई न कोई वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कुछ युवा एक दूसरे को अपने विचारों से अवगत कराते हुए अपराधी पकड़े जाने में हो रही देरी पर सबसे ज्यादा आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।