फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास लेने गए बरेली के किशोर का पीलीभीत में मिला शव

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद किशोर के पिता और अन्य लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली के थाना क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव का युवक पीलीभीत के थाना जहानाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम घास लेने आया था। इसी दौरान किशोर लापता हो गया। परिवार वालों ने खोजबीन की, तो उसका शव गोंच गांव के गन्ने के खेत में फंदे से लटका मिला। पिता ने किशोरी की हत्याकर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर करीमजान निवासी बाबूराम ने बताया कि वह थाने में चौकीदार है। उनका 15 वर्षीय पुत्र मुरारीलाल कक्षा आठ का छात्र है। शनिवार शाम चार बजे मुरारीलाल घर से घास लेने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। काफी तलाश की, मगर उसका पता नहीं चला। रविवार दोपहर खेतों में उसकी तलाश कर रहे थे।
इसी दौरान जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव गोंच स्थित गन्ने के खेत में यूके लिप्टिस के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। पैरों के पास खून पड़ा हुआ था। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर के पिता ने बताया कि पुत्र की हत्याकर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका है। हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव गोंच के शव रविवार को किशोर का शव फंदे पर मिला था। किशोर से आत्महत्या की थी। अगर परिवार की ओर से तहरीर मिलती है, तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - लल्लन सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें