फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को चुभी ये बात: आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट- 'सॉरी मम्मी-पापा मैं जा रहा हूं', पिता की इस बात से था नाराज

Sat, 11 Jun 2022 05:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीसलपुर/पीलीभीत

सार

पीलीभीत की बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला अंकित बीए का छात्र था। वह बरेली के एक कॉलेज में पढ़ता था। अंकित का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसी बात को लेकर उसके पिता ने उसकी डांट लगा दी थी। इससे नाराज छात्र ने जाहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
मृतक छात्र(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत की बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में पढ़ाई को लेकर पिता ने बीए के छात्र को फटकार लगा दी। इसी बात से गुस्साए छात्र ने घर से निकलकर जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। छात्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं छात्र ने आत्महत्या करने से पहले इंस्टाग्राम पर छह पोस्ट की हैं। आखिरी पोस्ट में उसने लिखा- सॉरी मम्मी-पापा मैं जा रहा हूं। पोस्ट के साथ ही गीत, मैनू माफ करिए मां मेरी... मैं इस जन्म में तेरा हो न पाया बज रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

कोतवाली बीसलपुर के गांव खांडेपुर निवासी पुष्प कुमार का 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बीए का छात्र है। वह बरेली के एक कॉलेज में पढ़ता था। अंकित के चाचा पवन पटेल ने बताया कि अंकित का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसी बात को लेकर उसके पिता ने शुक्रवार को सुबह नौ बजे उसे डांट दिया।
विज्ञापन

इससे नाराज होकर अंकित बीसलपुर चला आया और बस स्टैंड के पास सुबह 11 बजे उसने जहर खा लिया। जानकारी होने पर उसे इलाज के लिए बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में करीब तीन बजे जिला अस्पताल में डाक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शनिवार को उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें