पीलीभीत में शुक्रवार को जीजीआईसी में अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसममें यात्रीकर अधिकारी बार्डिस चतुर्वेदी ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य बांधे। यह बात अपराजिता कार्यक्रम में यात्रीकर अधिकारी बार्डिस चतुर्वेदी ने छात्राओं से कही।
विज्ञापन
शुक्रवार को जीजीआईसी में अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यात्रीकर अधिकारी बार्डिंस चतुर्वेदी ने किया। बार्डिस चतुर्वेदी ने कहा कि वाहन संचालन के समय यातायात नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है। नियमों का उल्लंघन करने से ही लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। बोले, बाइक संचालन के समय हेलमेट और कार संचालन के समय सीटबेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही नाबालिग छात्राएं वाहन न चलाएं। वाहन संचालन के समय मोबाइल फोन पर बातचीत करने से भी बचें।
उन्होंने कहा कि छात्राएं ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के बाद ही वाहन का संचालन करें। डीएल बनवाने की प्रक्रिया भी विभाग की ओर से आसान कर दी गई। अब आवेदक घर बैठे ही अपना ऑनलाइन लाइसेंस बनवा सकता है। पक्का लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक को वाहन चलाकर दिखाना होगा। इसके बाद उसका लाइसेंस बन जाएगा।
विज्ञापन
अखबार पढ़ना बेहद जरुरी, मिलती है नवीन जानकारी
यात्रीकर अधिकारी बार्डिस चतुर्वेदी ने कहा कि छात्राओं को नियमित अखबार पढ़ना चाहिए। इससे उन्हें देश में होने वाली बड़ी गतिविधि व उनके जिले में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही अखबार में महिला संबंधी जानकारी भी साझा की जाती है। इससे न केवल उन्हें अपनी जीने की सीख व तर्कशक्ति बढ़ती है।