घटना को लेकर एसपी दिनेश कुमार का कहना है महिला की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी कराने पर पता चला कि प्लॉटिंग को लेकर विवाद पहले से चल रहा था। हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। परिवार से पूरी जानकारी की गई है। घटना से संबंधित सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कराई जाएगी।
शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर खेत में किसान की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव बरहा निवासी खूबचंद अपनी पत्नी के साथ शाम को चारा लेने खेत पर गए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकले चार-पांच नकाबपोश लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से पत्नी की मौके पर मौत हो गई। खूबचंद ने भाग कर जान बचाई। बताया जा रहा है हत्या प्लॉटिंग को लेकर चल रहे विवाद में की गई है। हत्या के बाद गुस्साए लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए और दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो हमलावरों का सहयोगी बताया जा रहा है। एसपी ने पीड़ित परिवार के आरोप के बाद सुनगढ़ी के इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी और पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज अमरीश बाबू को निलंबित किया है।
शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र कें गांव बरहा निवासी खूबचंद का गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेत है। घटना स्थल शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर है। किसान खूबचंद अपनी पत्नी के साथ शाम चार बजे पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। शाम करीब छह बजे चार-पांच लोग गन्ने के खेत अचानक निकल पड़े। खूबचंद ने बताया कि उन लोगों ने तीन-चार राउंड फायरिंग की। एक गोली उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी को लगी। वह मौके पर गिर गईं। उन्होंने किसी तरह भाग कर जान बचाई थी। सभी हमलावर नकाबपोश थे लेकिन एक हमलावर को उन्होंने पहचान लिया है जिसके बारे में पुलिस को बताया है।
विज्ञापन
खूबचंद के मुताबिक जिन लोगों ने पत्नी की हत्या की है। उनसे प्लॉटिंग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह लोग पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं, जिसकी शिकायत सुनगढ़ी पुलिस से भी की गई थी लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। उल्टे उन्हें ही धमकाया। एसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार के आरोप को देखते हुए इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।