पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द, गभिया सहराई, गोरख डिब्बी में पिछले तीन दिनों से लोग शारदा नदी के पार बाढ़ में फंसे हुए थे। एसएसबी और पीएसी ने मंगलवार को रेस्क्यू करने के लिए मोटर बोट नदी में उतरी, मगर सफल नहीं हो पाए।
इसके बाद डीएम और एसपी ने वायुसेना बुलाने का निर्णय लिया। शासन स्तर पर वार्ता के बाद बुधवार को सुबह छह बजे बरेली से वायु सेना का हेलीकाप्टर चार सैन्य जवानों के साथ रेस्क्यू के लिए पहुंचा। इसके बाद स्थित का जायजा लिया और दो बाहर में एअर लिफ्टिंग कर 26 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। दो घंटा रेस्क्यू करने के बाद हेलीकाप्टर वापस चला गया। हालांकि एसएसबी जवानों को रेस्क्यू जारी रहा। नदी का जलस्तर भी काफी कम हो गया था। इससे वहां के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। ब्यूरो