फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंदबुद्धि किशोरी को भगाने में गया था जेल, छूटने के बाद अब दूसरी लड़की को ले गया आरोपी

Mon, 04 Dec 2023 04:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

आरोपी युवक दो साल पहले मंदबुद्धि लड़की को भगाकर ले गया था। इस मामले में उसे जेल भेजा गया। जेल से छूटने के बाद अब वह मोहल्ले की दूसरी लड़की को भगा ले गया था। लड़की की मां ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में मंदबुद्धि लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी युवक जेल से छूटकर आने के बाद अब मोहल्ले की दूसरी लड़की को भगा ले गया। लड़की की मां ने सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दो दिसंबर की शाम लगभग चार बजे उसकी पुत्री बाजार गई थी। देर शाम जब उसकी पुत्री घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। 

Trending Videos
विज्ञापन

दो साल पहले भी नाबालिग को ले गया था 
आरोप लगाया कि नाबालिग पुत्री को मोहल्ले का ही रोहित उर्फ पछुआ बहला फुसलाकर भगा ले गया। महिला ने बताया कि रोहित दो साल पूर्व भी एक नाबालिग मानसिक मंदित लड़की को भगा ले गया था। उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा था। 

Bareilly: बंदर समझ गए होशियारी, अब लंगूर के कटआउट से भी नहीं डर रहे; उत्पात से लोग परेशान

जेल से छूटने पर अब वह उसकी पुत्री को भी भगा ले गया। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि रोहित चार-पांच महीने पहले ही लड़की भगाने के मामले में जेल से छूटकर आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें