फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधोटांडा रोड पर बाइक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक परगट सिंह का फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से काम निपटाकर वापस लौट रहे किसान को माधोटांडा रोड पर सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में माधोटांडा के केसरपुर गांव निवासी 62 वर्षीय किसान परगट सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इधर, मृतक के बेटे ने सुनगढ़ी थाने में बाइक सवार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर के रहने वाले गुरुमीत सिंह ने बताया कि उनके 62 वर्षीय पिता परगट सिंह पेशे से किसान थे। रविवार दोपहर 12 बजे वह किसी काम से शहर आए हुए थे। काम निपटाने के बाद शाम पांच बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी माधोटांडा रोड पर छाबड़ा भट्ठे के समीप सामने से आ रही एक बिना नंबर की अपाचे बाइक उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें परगट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक सवार को भी मामूल चोटें आईं। ाहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर परगट सिंह को रेफर कर दिया। इधर, मामले की सूचना मिलते ही परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार का आरोप है कि जिला अस्पताल के स्टाफ ने उनके घायल पिता के इलाज में लापरवाही बरती और बिना एंबुलेंस सेवा दिए ही उन्हें रेफर कर दिया। अपने निजी वाहन से बरेली ले जाते वक्त उनकी रास्ते में मौत हो गई। इस पर परिवार वाले शव लेकर वापस आ गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने जिला अस्पताल में एंट्री के आधार पर दूसरे बाइक चालक मोहल्ला तुलाराम निवासी आदित्य प्रकाश के नाम पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि 62 वर्षीय किसान परगट सिंह रविवार को किसी काम से बाइक से शहर आए हुए थे। शाम को वापस लौटते वक्त माधोटांडा रोड पर सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां परिवार वालों का आरोप है कि जिला अस्पताल वालों ने उन्हें बिना चेकअप के ही रेफर कर दिया। बरेली ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें