फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेटे और बेटी से मिलकर बाइक से लौट रहे बिलसंडा के घुंघचाईया निवासी भानु प्रताप (45) की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर सोमवार रात हुआ। वाहन का पता नहीं लग सका। घटना की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है। बाइक सवार हेलमेट पहने हुए था।
विज्ञापन

बिलसंडा के घुंघचाईया निवासी केदारनाथ ने बताया कि उनके 45 वर्षीय पुत्र भानु प्रताप खेती किसानी करते हैं। भानु प्रताप की 15 वर्षीय बेटी काजल और बेटा संकेत बीसलपुर में रहकर पढ़ाई करते हैं। सोमवार दोपहर उनसे मिलने के लिए भानुप्रताप बीसलपुर गए थे। जहां से रात आठ बजे बाइक से वापस घर का लौट रहे थे। तभी बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर स्थित पुराना अड्डा के पास कोई अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद परिवार वालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसओ बिलसंडा उदयवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें