फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की बरात में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव के दोस्त की बरात में शामिल होने बाइक से जा रहे कारीगार की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव फुलैर निवासी गंगाचरन ने बताया कि शुक्रवार शाम गांव निवासी विजय की बरात गजरौला थाना क्षेत्र के गांव गुर्ज गौटिया गई थी। बरात में शामिल होने के लिए उनका दोस्त 24 वर्षीय कारीगर वेदप्रकाश बाइक से शाम साढ़े सात बजे घर से निकला था।
रास्ते में कमल कुमार और गांव खरौसा निवासी उमाशंकर भी साथ हो लिए। इसी दौरान माधोटांडा रोड पर गुर्ज गौटिया गांव से पहले भट्टे के पास रात करीब साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन से वेदप्रकाश की बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वेद प्रकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि कमल कुमार को बरेली रेफर कर दिया गया। उमाशंकर का शहर के ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें