फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाली का गंदा खेल: पीलीभीत में तहसील का प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर महिला से वसूली, सोशल मीडिया पर मामला वायरल

Sun, 26 Jun 2022 06:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

वायरल वीडियो सदर तहसील परिसर के आसपास किसी घर का बताया जा रहा है। जिसमें एक महिला बैठी दिख रही है। उसके सामने कुछ प्रमाण पत्र रखे हैं। इस महिला से किसी काम के बदले एक व्यक्ति रुपये लेता दिखाई पड़ रहा है। किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत की तहसीलों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। दस्तावेज पर अगर आपको एक हस्ताक्षर भी कराना है तो उसके नाम पर भी पैसे वसूल लिए जाएंगे। निजी कर्मचारी इस खेल में माहिर हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेखपाल के साथ काम करने वाला एक निजी कर्मचारी, महिला से प्रमाणपत्र के नाम पर वसूली कर रहा है। 

विज्ञापन


अधिकतर लेखपालों ने निजी तौर पर कर्मचारी रखे हुए हैं। रिश्वत की बातचीत वह इन्हीं कर्मचारियों के माध्यम से कराते हैं, ताकि पकड़े जाने पर वे न फंसे। वायरल वीडियो सदर तहसील परिसर के आसपास किसी घर का बताया जा रहा है। यहीं लेखपाल का प्राइवेट कार्यालय चलता है। सूत्रों की मानें तो तहसील परिसर में निजी कर्मचारी सक्रिय रहते हैं। किसी को प्रमाण पत्र बनवाना है, जमीन से जुड़ा कोई कार्य जैसे विरासत दर्ज कराना या पैमाइश करानी हो, इन सबकी डीलिंग यही कर्मचारी करते हैं। वायरल वीडियो में एक महिला बैठी दिख रही है। उसके सामने कुछ प्रमाण पत्र रखे हैं। इस महिला से किसी काम के बदले एक व्यक्ति रुपये लेता दिखाई दे रहा है। किसी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

सदर तहसीलदार बोले वीडियो की कराई जाएगी जांच
मामले को लेकर सदर तहसीलदार राजेश कुमार शुक्ल का कहना है कि वीडियो तहसील परिसर का नहीं है। वीडियो की जांच कराएंगे। जो व्यक्ति महिला से रुपये ले रहा है कि उसका किस लेखपाल के साथ उठना-बैठना है पता करेंगे। मामला सही पाया गया तो संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें