पीलीभीत। चौबीस घंटे में कोरोना के 41 नए मरीज मिले। दूसरी तरफ 30 मरीज ठीक भी हुए हैं। ज्यादातर मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से ही मिल रहे हैं। अब उनके संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मरीजों में कमी आई है। गनीमत है कि आठ मौतों के बाद पिछले कुछ दिनों किसी अन्य मरीज की जान नहीं गई है। जिले में एक्टिव केस 372 हैं। 270 मरीज घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। कोविड अस्ताल में छह मरीज भर्ती हैं जबकि दूसरे जिलों में 36 मरीज इलाज करा रहे हैं। बीते चौबीस घंटे में 971 की कांटैक्ट ट्रेसिंग कर सैंपल लिए गए हैं। दूसरी तरफ सोमवार से किशारों को कोविड का दूसरा डोज लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। कॉलेजों को निर्देश दिए गए थे कि जिन
छात्रों को दूसरा डोज लगना है उनको कॉलेज बुलाकर टीकाकरण कराया जाए। सोमवार को 473 किशोरों का टीकाकरण कराया गया। पहले डोज की संख्या 648 और दूसरा डोज की संख्या 5103 रही।