फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर और देहात में17 और 14 निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। सोमवार को 31 नए संक्रमित सामने आए। इसमें एक छह साल की बालिका और आठ साल का बालक भी है। सर्वाधिक 14 संक्रमित शहर से ही सामने आए हैं। इसके अलावा ललौरीखेड़ा, बरखेड़ा, मरौरी, पूरनपुर और बिलसंडा क्षेत्र के भी संक्रमित शामिल हैं। हालांकि सामान्य लक्षण होने से संक्रमित ने होम आइसोलेट कर खुद को सुरक्षित किया है।
विज्ञापन

शहर के सुनगढ़ी क्षेत्र के दो, मीना बाजार का एक, पकड़िया गुरुद्वारा क्षेत्र में एक, बल्लभ नगर चार, वसुंधरा कॉलोनी का एक, साहूकारा मोहल्ला का एक संक्रिमत निकला है। इसके अलावा ललौरीखेड़ा क्षेत्र के खमरियापुल, बार नवादा, ललौरी, अमरगंज, प्यास और मरौरी क्षेत्र, चिड़ियादह के तीन संक्रमित शामिल है। इसके अलावा बिलसंडा क्षेत्र के पस्तौर और बारागांव से संक्रमित सामने आए। पूरनपुर क्षेत्र में शुगर फैक्ट्री और कायस्थान क्षेत्र के दो संक्रमित, बरखेड़ा क्षेत्र के पैनिया रामकिशन और सैदपुर पिपरिया आगरू से एक-एक संक्रमित निकला। अमरिया में भी एक में कोरोना संक्रमित निकला है। 31 नए संक्रमित के साथ जनपद संख्या बढ़कर 239 पहुंच गई। सामान्य लक्ष्य होने से सभी ने होम आइसोलेट कर सेहत ठीक बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित के संपर्क में आने वालों को ट्रेस करने में जुट गई।
000
संक्रमित में युवाओं की संख्या अधिक
कोरोना संक्रमण की रफतार लगातार बढ़ रही है। वैसे तो सभी आयु वर्ग के लोगों में संक्रमण फैल रहा है, लेकिन जनपद में अब तक सामने आए संक्रमित में युवाओं की संख्या अधिक है। सोमवार को 31 नए केस में युवा की संख्या सर्वाधिक 14 रही। युवाओं को घबराने के बजाए सतर्क होकर सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें