बीसलपुर। पशुपालन विभाग की टीमों ने अब तक 27 हजार के विपरीत 21 हजार पशुओं के गला घोंटू के टीके लगा दिए हैं। यह अभियान अब 20 जुलाई तक चलेगा।
पशुपालन विभाग की ओर से पहली जून से चलाया जा रहा गला घोंटू टीकाकरण अभियान में 10 टीमें लगाई गईं थीं। इन टीमों का 15 जुलाई तक 27 हजार चिह्नित कर पशुओं के टीके लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया था। पशुपालन विभाग के अभिलेखों के अनुसार इन टीमों ने अब तक 27 हजार के विपरीत 21 हजार पशुओं का टीकाकरण कर दिया है।
डिप्टी सीवीओ डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण टीकाकरण निर्धारित अवधि में पूरा नहीं हो पाया है। अभियान की अंतिम तिथि 20 जुलाई कर दी गई है। टीमों के कर्मचारियों को 20 जुलाई तक हर हालत में अवशेष टीकाकरण कार्य प्रत्येक दशा में करने के सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद