फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मां-बाप और बेटे की दर्दनाक मौत

Tue, 19 Aug 2014 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगंज (एटा)
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज के एटा में सोमवार को देर रात गांव नगला किस्स के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार शिवपाल शर्मा (65), पत्नी शारदा शर्मा (50) व बड़े पुत्र प्रवीन शर्मा (38) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रवीन की पत्नी रतना शर्मा, बेटा ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया गया। हादसे का कारण कार चला रहे प्रवीन को झपकी लगना बताया गया है।

जिला फर्रुखाबाद थाना कंपिल के गांव गौरखेड़ा निवासी शिवपाल शर्मा अमेठी के एक डिग्री कालेज में लाइब्रेरी अध्यक्ष थे। सेवानिवृत्ति के बाद घर पर ही रह रहे थे। उनके पुत्र प्रवीन शर्मा दिल्ली में जेट एयरवेज में इंजीनियर थे।
विज्ञापन


बताते हैं कि शिवपाल की पत्नी शारदा शर्मा की तबियत खराब रहती थी। उन्हें दिखाने के लिए वह कुछ दिनों पहले ही बेटे प्रवीन के पास गए थे, जो पालम कालोनी दिल्ली में रह रहे थे। वहां से शारदा के स्वस्थ होने के बाद सोमवार को प्रवीन अपनी पत्नी रतना शर्मा, बेटे ध्रुव, पिता और मां के साथ कार से घर लौट रहे थे। कार प्रवीन चला रहे थे।

रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही कार एटा-अलीगंज मार्ग स्थित गांव नगला किस्स के पास पहुंचे, तभी प्रवीन को झपकी लग गई। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे पीछे बैठे शिवपाल, शारदा देवी व कार चला रहे प्रवीन शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। रतना देवी व ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए।

चीख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से पांचों को कार से बाहर निकाला। रतना व ध्रुव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है।

रक्षाबंधन की छुट्टी पर रतना गई थीं दिल्ली
परिवारीजनों ने बताया कि रतना शर्मा प्राथमिक विद्यालय अद्दूपुर फर्रुखाबाद में शिक्षिका हैं। वह रक्षाबंधन की छुट्टी के कारण पति प्रवीन शर्मा के पास दिल्ली गई थीं। छुट्टी खत्म होने के बाद वह भी कार से घर लौट रही थीं। वहीं मां के स्वस्थ होने से पूरा परिवार खुश था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह हादसा हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें