फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: युवकों पर हमला, एक की मौत, बवाल

Tue, 05 Nov 2013 08:00 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली की रात बाइक सवार तीन युवकों पर हुए कातिलाना हमले ने सांप्रदायिक हिंसा की मार से उबर रहे शहर में एक बार फिर बवाल करा दिया। रुड़की रोड पर कार सवार हमलावरों द्वारा बरसाई गई गोलियों से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


इस वारदात को लेकर सोमवार सुबह भारी हंगामा हुआ। रुड़की रोड पर जाम लगाती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं, तो जवाब में भीड़ ने भी पथराव किया। हवाई फायरिंग भी हुई। घटना के बाद से शहर में तनाव बना है। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी रामपुरी निवासी सचिन त्यागी का चचेरा भाई शशांक उर्फ लवी दिल्ली स्थित एक निजी बैंक में नौकरी करता है। रविवार को दीपावली मनाने मुजफ्फरनगर आया शशांक करीब सवा दस बजे रोडवेज बस से रामपुर तिराहे पर उतरा तो उसे लेने के लिए सचिन त्यागी अपने दोस्त मुकुल शर्मा उर्फ चीकू के साथ बाइक से पहुंचा।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े दस बजे तीनों युवक बाइक से रामपुर तिराहे से रामपुरी लौट रहे थे। तभी रुड़की रोड स्थित एक स्कूल के सामने तेज रफ्तार एक कार ने उनकी बाइक में साइड मार दी, जिससे तीनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद कार से दो हमलावरों ने तीनों युवकों पर गोलियां बरसा दीं।

सचिन त्यागी किसी तरह जान बचाकर खेत में जा घुसा, जबकि मुकुल की कनपटी जबकि शशांक के गले, सीने और कमर में गोलियां लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मुकुल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शशांक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मुकुल के चाचा ने थाना सिविल लाइंस में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एंबुलेंस से शव उतारने की कोशिश
मामले को साइलेंट वार से जोड़ते हुए मुकुल के परिजनों और अन्य लोगों ने सोमवार सुबह रुड़की रोड पर जाम लगा दिया। पोस्टमार्टम के बाद मुकुल का शव ला रही एंबुलेंस को रोककर भीड़ ने शव उतारने की कोशिश की।

पुलिस ने बल प्रयोग किया तो लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसी बीच शहर कोतवाली में तैनात एक दारोगा ने हवाई फायर दागा, तो माहौल और गरमा गया।

श्मशान घाट पर हंगामा, आश्वासन पर अंतिम संस्कार
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मुकुल शर्मा की शवयात्रा शहर के नदी घाट स्थित श्मशान घाट पहुंची। वहां लोगों ने एक बार फिर हंगामा करते हुए लाठीचार्ज के दौरान हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ने की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।

एसएसपी के आदेश पर हिरासत में मौजूद सभी लोगों को छोड़ने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। शहर के रुड़की रोड पर लगाए गए जाम को खुलवाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


शवयात्रा के साथ चल रहे अफसरों ने एसएसपी को हंगामे की जानकारी दी। तत्काल बाद एसएसपी ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों को छोड़ने के आदेश दे दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें