विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे में गवाह जसवीर सिंह कोर्ट पहुंचे और उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। आरोपी पक्ष के वकीलों ने जिरह पूरी की। अब इस मामले में 23 दिसंबर को सुनवाई की जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रामपुर की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा पर करीब तीन साल पुराने आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले मे शनिवार को गवाह ने अपने बयान दर्ज कराए। इस मामले में सपा नेता आजम खान सहित अन्य आरोपी हैं। गवाही के दौरान आरोपी पक्ष के वकील ने जिरह की। वह पूरी हो चुकी है। अब मामले में अगली सुनवाई 23 दिसंबर को होगी। मुकदमे की सुनवाई एमपी/एमएलए कोर्ट में हो रही है।
विज्ञापन
दरअसल, कटघर थानाक्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में साल 2019 में सम्मान समारोह था। आरोप है कि कार्यक्रम में रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस मामले में सपा नेता आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डा. एसटी हसन, टांडा स्वार के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
पुलिस ने ये कार्रवाई मुस्तफा हुसैन की तहरीर पर की थी। इस मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे में गवाह जसवीर सिंह कोर्ट पहुंचे और उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। आरोपी पक्ष के वकीलों ने जिरह पूरी की। अब इस मामले में 23 दिसंबर को सुनवाई की जाएगी।