फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा भैया पर कसा शिकंजा, अगले सप्ताह होगी पूछताछ

Fri, 05 Apr 2013 09:02 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने एक बयान जारी कर साफ किया है कि उसने पूर्व मंत्री राजा भैया को किसी भी तरह की क्लीन चिट नहीं दी है। उनसे अगले सप्ताह पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने राजा भैया को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस मिलने के बाद उनसे कुंडा स्थित कैंप कार्यालय में आने को कहा गया है।

सीबीआई इससे पूर्व राजा भैया के करीबी रिश्तेदार और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी को बुलाकर पिछले हफ्ते पूछताछ कर चुकी है।

इसके अलावा कुंडा के जिला पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव, पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, चालक रोहित सिंह और विधायक विनोद सरोज से पूछताछ कर चुकी है।

होगा आमना-सामना

सीबीआई अब जानना चाहती है कि सभी के बयानों और पूर्व मंत्री के बयानों में क्या समानताएं और भिन्नता है।

विधायक विनोद सरोज को फिर से रिमांइडर भेजकर सीबीआई बुला रही और उनसे पूर्व मंत्री का आमना-सामना भी किया जा सकता है।

बीती दो मार्च को कुंडा के बलीपुर गांव में हुई ग्राम प्रधान नन्हे यादव, उसके भाई सुरेश और डीएसपी जियाउल हक की हत्या के बाद पूर्व मंत्री के नाम तब संदेह के घेरे में आया जब डिप्टी एसपी की पत्नी परवीन आजाद ने पूर्व मंत्री राजा भैया को भी नामजद किया था।
विज्ञापन


धमकाने के आरोप

डिप्टी एसपी की पत्नी ने कई गंभीर आरोप पूर्व मंत्री पर लगाए थे। इसके बाद मारे गए ग्राम प्रधान नन्हें प्रधान के भाई पवन ने भी राजा भैया और उनके लोगों पर धमकाने के आरोप लगाए।

पवन ने आरोप लगाया कि उसे राजा भैया ने विधायक विनोद सरोज के मोबाइल फोन पर बुलाकर धमकी दी थी। विधायक को भी सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह आए नहीं थे।

अब उन्हें दोबारा रिमांइडर भेजा गया है।

मामले की जांच जारी

सीबीआई ने गुरुवार को एक बयान जारी कर साफ किया कि उसने पूर्व मंत्री राजा भैया को किसी भी तरह की क्लीन चिट नहीं दी है।

सीबीआई के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी की खबर को खारिज करते हुए कहा कि अभी कुंडा मामले की जांच चल रही है और अभी तक सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

कुंडा कांड में जिन लोगों के भी नाम सामने आए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। उनकी जांच चल रही है।

गोली की तलाश

सीबीआई डीएसपी को मारने वाली गोली और असलहे की तलाश में जुट गई है। सीबीआई को अभी तक सीओ की हत्या करने वाले असलहे और गोली के साक्ष्य नहीं मिल सके हैं।

शक के आधार पर सीबीआई ग्राम प्रधान के भाई, बेटे पर शिकंजा कसना भी शुरू कर दिया है। लेकिन साक्ष्य न होने की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। अब सीबीआई पहले साक्ष्य जुटाना चाह रही है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री पर आरोप

राजा भैया पर पहला आरोप सीओ की हत्या में षडयंत्रकर्ता के रूप में शामिल होने का है। सीओ की पत्नी ने उन्हें नामजद किया है।

पूर्व मंत्री से सीबीआई जानना चाहती है कि शहीद सीओ की पत्नी परवीन आजाद ने उन्हें ही क्यों नामजद किया? जब वह उन्हें पहले से जानती तक नहीं थीं। क्या उनकी कोई रंजिश थी।

पूर्व मंत्री पर दूसरा आरोप ग्राम प्रधान के भाई पवन ने लगाया है कि राजा भैया खुद उन्हें धमका रहे हैं। इसकी लिखित शिकायत पवन ने सीबीआई से की है।

सीबीआई जानना चाहती है कि आखिर क्या वजह है कि राजा अपने करीबी रहे ग्राम प्रधान के भाई को चुप कराना चाहते हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें