फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Raid: मेरठ के युवकों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच, किशोर से पूछताछ, नहीं मिला हाफिज

Wed, 12 Mar 2025 10:54 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कस्बा खिवाई में दिल्ली से आई एनआईए की टीम ने छापा मारा। किशोर को टीम अपने साथ पुलिस चौकी ले गई और पूछताछ की। वह पाकिस्तान के कई व्हॉट्सएप ग्रुपों में शामिल रहा, इन ग्रुप में कई संदिग्ध लोग भी शामिल थे।  
विज्ञापन
एनआईए। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कस्बा खिवाई के युवकों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच के लिए दिल्ली से आई जांच एजेंसी एनआईए और एटीएस की टीम ने कई युवकों के घर पर छापा मारा। जांच एजेंसी की टीम ने एक किशोर को हिरासत में लेकर पांच घंटे तक पूछताछ की है। किशोर के परिजनों को नोटिस तामील कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और एटीएस की टीम कस्बा खिवाई में पहुंची। टीम ने 16 वर्षीय किशोर से पूछताछ की। बताया गया कि किशोर पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया ग्रुप में शामिल रह चुका है। इन ग्रुपों में शामिल कई लोग भारत के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे। दावा किया गया है कि बाद में किशोर ने इन ग्रुपों को छोड़ दिया था। लेकिन ग्रुप की निगरानी लगातार जांच एजेंसियां कर रही थीं। अन्य युवकों के भी ग्रुप या उसमें जुड़े लोगों से संपर्क की जानकारी मिलने पर एनआईए और एटीएस की टीम ने छापा मारा।
 

पुलिस चौकी में की पूछताछ
किशोर को टीम अपने साथ लेकर खिवाई पुलिस चौकी आ गई और पूछताछ की गई। इसके बाद सूचना पाकर स्थानीय खुफिया विभाग के अधिकारी और टीम भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि टीम ने पूछताछ के दौरान गोपनियता बरती और स्थानीय पुलिस को भी इसमें शामिल नहीं किया। जांच एजेंसी ने किशोर के बयान दर्ज किए।
 

नहीं मिला पूर्व में हिरासत में लिया गया हाफिज
पूर्व में हिरासत में लिए गए हाफिज के बारे में भी पूछताछ की। हालांकि वह मस्जिद में नहीं मिल पाया। कई घंटे तक चली पूछताछ के बाद टीम ने देर शाम किशोर को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। जांच टीम ने बताया कि किशोर को सहारनपुर सहित अन्य राज्यों के आरोपी बनाए गए युवकों को मामले में गवाह बनाया गया है। नोटिस तामील कराया गया है। यह भी हिदायत दी गई कि इसकी गतिविधियों पर टीम लगातार नजर रख रही है। किशोर के भविष्य को लेकर भी टीम ने उनके परिवार वालों को नसीहत भी दी। 
 
विज्ञापन

छह अक्तूबर को टीम ने की थी पूछताछ
इससे पहले गत वर्ष 6 अक्तूबर को जांच एजेंसियों की टीम ने कस्बा खिवाई में छापा मारा था। टीम ने हाफिज को मस्जिद से हिरासत में लेकर कई घंटे तक पूछताछ की थी। जबकि एक युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। वहीं, दो युवकों को छोड़ दिया गया था। जिनके परिजन ने क्लीन चिट मिलने का दावा किया था। 
एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि जांच एजेंसियों ने किशोर से पूछताछ आदि के संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें