फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सबूतों को कैसे झुठलाएंगे आसाराम!

Sun, 22 Sep 2013 01:31 AM IST
अजय अवस्थी/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस लड़की ने आसाराम पर दुराचार का आरोप लगाया है, वह नाबालिग ही है। यह गवाही स्थानीय एक स्कूल का अभिलेख और इसके बाद सोनीपत का वह अभिलेख दे रहा है, जिसमें लड़की की जन्मतिथि लिखी हुई है।
विज्ञापन


सोनीपत के स्कूल की टीसी के आधार पर ही आसाराम के गुरुकुल में लड़की का नाम लिखाया गया।

लड़की ने स्थानीय स्कूल से वर्ष 2006 में कक्षा पांच उत्तीर्ण किया था। उसे 10 अप्रैल 2006 को जो पांचवी कक्षा का अंकपत्र उपलब्ध कराया गया है, उसमें छात्रा की जन्मतिथि 04-07-1997 अंकित है।

इस लिहाज से लड़की की उम्र लगभग सोलह साल हुई। इसी जन्मतिथि के आधार पर छात्रा को उसके घर वालों ने सोनीपत में कक्षा छह में प्रवेश दिलाया था। सोनीपत के स्कूल से कक्षा सात उत्तीर्ण करने के बाद लड़की को आसाराम के गुरुकुल में दाखिला दिलाया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका ने भेजा जवाब
नगर पालिका परिषद में जन सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत पीड़ित लड़की की मांगी गई जन्मतिथि का जवाब जन सूचना अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर ने पंजीकृत डाक से भेज दिया है।

आसाराम के लखनऊ स्थित आश्रम श्री योग वेदांत सेवा समिति की ओर से 18 सितंबर को पीड़ित लड़की की जन्मतिथि के बारे में नगर पालिका परिषद से सूचना मांगी गई थी। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें