फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलते हैं नरेंद्र मोदी: मुलायम

Sun, 03 Nov 2013 10:37 AM IST
अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह गुजरात और टेलीविजन के नेता हैं। उनकी रैलियों की भीड़ और वोटों में जमीन आसमान का अंतर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय नेता कतई नहीं हो सकते। कुछ लोग उन्हें राष्ट्रीय नेता बनाने पर जरूर तुले हैं लेकिन वे लोग अपने मकसद में सफल नहीं होंगे। नरेंद्र मोदी झूठे हैं। उनका यह कहना सरासर झूठ है कि कांग्रेस उन्हें 12 साल से फंसाने की कोशिश कर रही है।

शनिवार को जौनपुर के बलुआघाट में आयोजित एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे सपा सुप्रीमो ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने सपा को उम्मीद से बढ़कर जीत दिलाई है। आम चुनाव में भी वह ऐसा ही चमत्कार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी को सपा ने अपनी आजमगढ़ रैली के जरिए जवाब दिया है। अब सात को मैनपुरी और नौ नवंबर को बरेली रैली से भी जवाब दिया जाएगा।
मुलायम ने दावा किया कि केंद्र में अगली सरकार में तीसरे मोर्चे की भूमिका अहम होगी।

यह पूछने पर कि तीसरे मोर्चे का नेतृत्व कौन करेगा उन्होंने सीधे कोई जवाब नहीं देकर कहा कि तीसरे मोर्चे में समाजवादी पार्टी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें