फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में छिपा बैठा है नारायण साईं!

Tue, 12 Nov 2013 11:57 AM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं के ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित एक मंदिर में छिपे होने की चर्चा है।
विज्ञापन


पुलिस ऑफ द रिकॉर्ड इस बात को मान तो रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही।

दुष्कर्म के मामले में नारायण साईं फरार चल रहा है। पिछले दिनों उसके आगरा में होने की खबर थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से निकल गया। कई लोगों ने उसे सिर और दाढ़ी के बाल मुड़ाकर जींस-शर्ट में देखने का दावा किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नारायण साईं पांच दिन पहले ग्रेटर नोएडा आया है। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि मंदिर के पास ही एक कंपनी है। कंपनी और मंदिर परिसर में ही छिपा हुआ है। नारायण साईं के आसपास उसके कुछ भरोसेमंद लोगों की घेरेबंदी है और किसी भी उस दिशा में नहीं जाने दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा इस बारे में जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उस दिशा में बढ़ते ही युवक पूछताछ शुरू कर देते हैं और वापस जाने को कहते हैं।

पहले भी यहां आता रहा है
जहां पर नारायण साईं को देखा गया है, वहां पर पहले भी वह और आसाराम आते रहे हैं। तब वहां हेलीकॉप्टर आता था। हालांकि जहां पर वह ठहरता है वहां की जमीन को लेकर पहले कुछ लोगों का नारायण साईं से विवाद होने की भी बात सामने आई है। यह नारायण का पुराना ठिकाना बताया गया है। जिस कंपनी में ठहरने की बात बताई जा रही है, उसके मालिक आसाराम के भक्त बताए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें