फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष को आज तक सरकारी गाडी नहीं मिली

विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर खड़ी पुरानी खराब गाड़ी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल को एक साल बाद भी सरकारी गाड़ी नहीं मिली है। वह किसी तरह अपनी निजी गाड़ी और टैक्सी के माध्यम से जिला पंचायत के कार्य कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष का चुनाव पांच जुलाई 2021 को हुआ था। डॉ. वीरपाल निर्वाल को अध्यक्ष चुना गया। जिला पंचायत अध्यक्ष को लालबत्ती की सरकारी गाड़ी मिलती है, लेकिन उनको अभी तक लाभ नहीं मिला। जिला पंचायत के एएमए जितेंद्र कुमार का कहना है कि पुरानी गाड़ी की नीलामी नहीं होने के कारण नई गाड़ी जारी नहीं हो पाई। पुरानी गाड़ी चल नहीं पा रही है। अब नई गाड़ी प्रक्रिया में है।
अपने निजी वाहन से ही ले रहा काम : निर्वाल
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल का कहना है कि प्रशासनिक प्रक्रिया में उन्हें अब तक सरकारी गाड़ी नहीं मिल पाई है। कार्यक्रमों में जाने के लिए उन्हें अपनी निजी गाड़ी का प्रयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गाड़ी बुक करा दी है : जितेंद्र
अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि पांच दिन पहले गाड़ी बुक कराई गई है। शासन को पत्र भेजकर अलग से अनुमति मांगी गई थी जो मिल गई है। पुरानी गाड़ी की नीलामी नहीं होने के कारण नई गाड़ी के आने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें