फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवाओं ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Tue, 15 Jul 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सोशल यूनिक थॉट के सदस्यों ने गुड़ मंडी में स्थित पुलिस चौकी के सामने पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्रुप के सदस्यों ने 41 पौधों को लगाया। इसके साथ ही सभी ने उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

ग्रुप के संस्थापक अक्षय कुमार ने बताया युवाओं का समूह जिले में हरियाली लाने के लिए प्रयासरत है। पौधरोपण के साथ साथ यह ग्रुप कॉलेज, स्कूल और सामुदायिक भवनों में कार्यशाला का आयोजन करता है। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रहे लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास करता है। अभी तक ग्रुप एक कार्यशाला, पांच कॉलेजों में सेमिनार तथा चार अलग-अलग स्थान पर जाकर लोगों के साथ विचार विमर्श कर चुका है और अब धीरे-धीरे कारवां आगे बढ़ रहा है। इस दौरान मनीष कुमार ,युग, रिया अक्षिता, रेनू ,वंशिका, गरिमा ,उज्जवल, हर्ष, वासु, अमन, देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें