फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना, जानसठ में लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 15 Jul 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना/जानसठ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने हापुड़ प्रकरण को लेकर जिले की अलग-अलग तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया। हापुड़ की घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

हापुड में लेखपाल की झूठी शिकायत पर तनाव के कारण मौत हो गई। घटना से प्रदेश के लेखपालों में शोक और रोष छाया है। लेखपाल संघ की शाखा बुढ़ाना के लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना दिया। अपनी चार मांगों का ज्ञापन तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव को दिया।
मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी की मांग की गई। अध्यक्ष ओमप्रकाश, सचिव बिजेंद्र कुमार, आशीष कुमार, विशाल, ललित, रवीता, संजय, रवीना, अंजली, वैशाली, मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन

लेखपाल संघ जानसठ के तहसील अध्यक्ष प्रवीण कुमार व सचिव रवींद्र सैनी के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसील में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि लेखपाल सुभाष मीणा की मृत्यु से प्रदेश के लेखपालों में रोष व्याप्त है।
धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए मांग की है कि मृतक लेखपाल के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस मौके पर आदेश कुमार, सुरेश कुमार, विकास धनगर, सुक्रमपाल, खलील अहमद, भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें