फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक की मौत, कई अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में तितावी, छपार और पुरकाजी क्षेत्र में हुए हादसों में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला सहित कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के गांव जागाहेड़ी निवासी कोविंद्र उर्फ कल्लू (20) मंगलवार सुबह शामली रोड स्थित खेत पर ईंख बांधने गया था। शामली रोड पर बघरा-जागाहेड़ी के बीच पहुंचा, तो अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। उसको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव लेकर लौट गए। उधर, बरला छपार थाना क्षेत्र के गांव सिमरथी निवासी अरविंद मंगलवार दोपहर बरला चौकी के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उसे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव झबरपुर निवासी फूलमती सोमवार शाम जीटी रोड पर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई, जिसे पीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, गांव कैल्लनपुर निवासी राशिद सोमवार रात बाइक पर पुरकाजी से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास ईंट-भट्ठे के निकट पहुंचा, सामने से आते ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें