फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ रोड पर रोड-रोलर से कुचला युवक

विज्ञापन
गांधी कालौनी की मुख्य मार्ग में हुए गडडों से गुजरते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सड़क पर बने गड्ढे के कारण युवक की गई जान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर गांव शेरनगर के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण युवक की जान चली गई। गड्ढे में अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क पर गिरा युवक सामने से आते रोड-रोलर के नीचे कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के कस्बा मवाना निवासी आसिफ (24) पुत्र छोटे शनिवार दोपहर किसी काम से अपने साथी के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर आ रहा था। जानसठ रोड पर गांव शेरनगर के सामने सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त है, जिसमें गहरे गड्ढे बने हुए हैं। आसिफ की बाइक सड़क पर बने ऐसे ही एक गड्ढे में गिरने से अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे आसिफ सड़क के दूसरी ओर जाकर गिरा। उसी समय सामने से आ रहे रोड-रोलर ने सड़क पर गिरे आसिफ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसिफ का साथी सड़क के दूसरी ओर गिरने के कारण मामूली रूप से चोटिल हुआ। हादसे के बाद आरोपी चालक रोड-रोलर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजते हुए रोड-रोलर को भी कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें