तीन और कोरोना पॉजिटिव, पांच हुए ठीक
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना के नए मामले लगातार मिल रहे हैं। सोमवार शहर के अलग-अलग स्थानों पर तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 83 हो गई है, जबकि 79 लोग ठीक हो चुके हैं। आठ लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है।
शनिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 102 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों में कोरोना के लक्षण थे। जांच कराने पर उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा पांच मरीज ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 83 हो गई है। पॉजिटिव मिले मरीजों में एक शहर की आर्यपुरी कॉलोनी का रहने वाला बताया गया है। दूसरा मामला शहर के कुंदनपुरा का तथा तीसरा अग्रसेन विहार का है। तीनों मरीजों को बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीनों मोहल्लों को सैनिटाइज कराने का काम शुरू हो गया है।