फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ी नहीं देने पर युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
गांव खाइखेड़ा निवासी सचिन आपबीती सुनाते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बीड़ी नहीं देने पर युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। गांव खाईखेड़ा में महज बीड़ी न देने पर एक युवक ने पीड़ित पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए पीएचसी भेजा। आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों ने सुविधा शुल्क की मांग की और न देने पर घायल का मेडिकल नहीं किया। पीड़ित ने आला अफसरों से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ा निवासी सचिन ने तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार सुबह घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि वहां पहले से खड़े युवक ने सचिन से बीड़ी पीने के लिए मांगी। मना किए जाने पर आरोपी ने उस पर हमला कर कर दिया। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने उसे मेडिकल कराने के लिए पीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पीएचसी पर मेडिकल करने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा उससे तीन हजार रुपये की मांग की गई। जब पीड़ित ने इतने रुपये न होने की बात कही तो उसे बिना मेडिकल किए डांट-फटकारकर भगा दिया गया। पीड़ित सचिन ने आाला अफसरों से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। चिकित्सा प्रभारी डॉ अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पीड़ित शिकायत करता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें