फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मोटापा दिवस : नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन से भगाएं मोटापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कम उम्र में मोटापा बढऩा जटिल बीमारियों की जड़ बनता जा रहा है। असंतुलित आहार और आराम तलबी की जिंदगी से बच्चें और युवा पीढ़ी ब्लड़ प्रेशर और शुगर आदि रोगों की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों के अलावा हर उम्र के लोगों में जंक फूड़ की आदत सेहत के खतरा बन गए है। अनुशासित दिनचर्या और नियमित व्यायाम से मोटापा, मधुमेह, ब्लड़ प्रेशर, कॉलेेस्ट्रोल बढ़ने जैसी भयंकर बीमारियों से निजात मिल सकती है। मोटापे से परेशान महिलाएं फिक्रमंद नजर आती है। युवतियां बचाव के लिए जिम में पसीना बहा रही है। दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छा शक्ति से वजन कम करना बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सक
असाध्य रोगों का घर है मोटापा
कृष्णापुरी निवासी डा. मनोज गुप्ता एम्स ऋषिकेश में डीन एकेडमिक है और कैंसर रोग के विभागाध्यक्ष है। रविवार को वह शहर में थे। कहते है मोटापा एक असाध्य रोगों का घर है। जंक फूड़ से बचें। वजन पर नियंत्रण नहीं रखने से कॉलेस्ट्राल, हाइपरटेंशन, ब्लड़ शुगर और अस्थमा जैसे रोग शरीर में घर कर जाते है और मोटापा बढ़ता रहता है। उनका कहना है मोटापे के कारण कैंसर जैसी भयावह बीमारी जन्म ले लेती है। यदि इंसान स्वस्थ और चुस्त दुरुस्त रहेगा, तो अधिकांश बीमारियां स्वत: ही खत्म हो जाती है।
सुपाच्य खानपान का करे सेवन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में अस्थि रोग चिकित्सक डा. सन्नी चौधरी कहते है मोटापा बीमारी की जननी है। इस पर नियंत्रण जरूरी है। मोटापे से घुटने पर भार बढ़ता है। भारत में घुटनों, कमर दर्द और कुल्हों की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। सुपाच्य खानपान, और नियमित योग व्यायाम से वजन घटाया जा सकता है। निरोगी रहने के लिए पोषक तत्व युक्त भोजन का सेवन हर व्यक्ति आदत में शुमार करें। दिनचर्या अनुशासित बनाएं। सुबह खुली हवा में घूमें। आलस्य त्यागकर दिनचर्या अनुशासित बनाए।
विज्ञापन

युवतियां भी जिम में ले रही दिलचस्पी
जिम संचालक गौरव शर्मा के अनुसार मोटापा को लेकर हर कोई चितिंत रहता है। लेकिन लोगों में जागरूकता भी बढ़ रही है। युवतियां फिटनेस को लेकर जिम का रूख कर रही है। सुबह 4.30 पर नौ लड़कियां जिम में अलग बैच में आ रही हैं। रोजाना 90 युवक और युवतियां एक्सरसाइज को आते है। मोटापा कम करने के लिए पसीना बहाते हैं।
फास्ट फूड बढ़ा रहे मोटापा
सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार कहते है कम उम्र के बच्चों और युवाओं में मोटापा बढ़ना चिंताजनक है। खानपान पर नियंत्रण न होना और फास्ट फूड मोटापा बढ़ा रहें है। बदलते दौर मे नियमित व्यायाम, योग ध्यान और पसीना बहाने की प्रवृत्ति बनानी होगी। मौसम के मुताबिक फल और सब्जियों का सेवन करे। हरी सब्जियों युक्त संतुलित भोजन का सेवन हितकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें