फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों से सशक्त होंगी महिलाएं

विज्ञापन
मोरना में स्वयं सहायता समूहों की बैठक में बोलते मुख्य वक्ता लीड बैंक अधिकारी बीएस तोमर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों से सशक्त होंगी महिलाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। ब्लॉक कार्यालय पर बुधवार को क्षेत्र की बैंक शाखाओं के प्रबंधकों और स्वयं सहायता समूहों की बैठक हुई। लीड बैंक मैनेजर बीएस तोमर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से महिलाएं सशक्त होंगी।
मुख्य अतिथि बीएस तोमर ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए गांव-गांव में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। ब्लॉक मिशन प्रबंधक हिमांशु सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के गठन के बाद उसका बैंक खाता खोलने के लिए 1500 रुपये तथा तीन माह बाद 15 हजार रुपये अनुदान के रुप में दिए जाते हैं। इसके छह माह बाद 50 हजार रुपये बतौर ऋण दिया जाता है, जिससे महिलाएं अपना काम शुरू कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ उद्योग सेवा सुभाष बालियान ने कहा कि विकास खंड क्षेत्र में 288 स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष 175 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। बैठक में पीएनबी शाखा प्रबंधक विजयपाल सिंह, प्रशिक्षण संस्थान से वरुण सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा, ब्लॉक मिशन प्रबंधक देव कुमार, सौरभ कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें