फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली में महिलाओं ने शराब ठेका फूंका, बुड्ढाखेड़ा में भी महिलाओं ने सेल्समैनों को दौड़ाया  

Fri, 14 Apr 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महिलाओं द्वारा फूंका गया शराब का ठेका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरथावल के कसौली गांव में बृहस्पतिवार की शाम शराब की दुकान पर महिलाओं ने शराब की दुकान में फूस भरकर आग लगा दी। हालांकि सेल्समैन मौके नजाकत को भांपकर पहले ही चंपत हो गए थे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाबुझाकर शांत किया। इसके अलावा बुड्ढाखेड़ा गांव में भी महिलाओं ने शराब ठेके पर प्रदर्शन कर सेल्समैनों को दौड़ा लिया और सड़क पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


शराब बंदी को लेकर क्षेत्र में महिलाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव कसौली में महिलाएं शराब की दुकान को बंद कराने को लेकर सड़कों पर उतर आईं। देर शाम कसौली में सैकड़ों महिलाएं लाठी-डंडे लेकर ठेके पर आ धमकी। उन्होंने गुस्से में ठेके के पास बनी झोपड़ीनुमा कैंटीन को आग के हवाले कर दिया। शराब के शौकीन यहां नमकीन-पकौड़ी के साथ जाम छलकाते थे।

महिलाओं के आने से पूर्व ही सेल्समैन दुकान बंद कर चंपत हो गए थे, लेकिन महिलाओं ने दुकान की खिड़की से अंदर फूस भरकर उसमें आग लगा दी। जिससे अंदर रखे शराब के पौव्वे जलकर स्वाहा हो गए। हालांकि दुकानदार ने कीमती सामान पहले से ही साफ कर दिया था। महिलाओं का आरोप था कि उनके पति तमाम कमाई शराब में उड़ाते हैं। रात को 12 बजे तक शराब के नशे में घर नहीं पहुंचते। घर में रखे राशन को बेचकर शराब खरीदकर पी जाते हैं. जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं की पुलिस से काफी देर तक नोकझोंक हुई। पुलिस ने सख्ती दिखाकर गुस्साई महिलाओं को मौके से खदेड़ा। थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि दुकान को फूंकने की वीडिय़ो बना ली गई है। आरोपी महिलाओं को चिह्नित कर मुकदमे की कार्रवाई का जा रही है। यह मामला शांत ही हुआ था कि बुड्ढाखेड़ा में महिलाएं भड़क गईं। शराब ठेके पर प्रदर्शन कर सेल्समैनों को दौड़ा लिया। गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें