फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक, तामिलनाडू और आंध्रप्रदेश से आई महिला किसान

विज्ञापन
महापंचायत में भाग लेने को हजारो किलोमीटर का सफर तीन दिन में तय कर पहुंची कर्नाटक की महिला किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कर्नाटक, तामिलनाडू और आंध्रप्रदेश से आई महिला किसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर । कर्नाटक से आई महिला किसान रंजना स्वामी , बिंदु अमनी, अन्ना सुई अम्मा, नलनी आदि ने बताया कि तीन दिन पहले ट्रेन से हजारों किलोमीटर का सफर तय करके महापंचायत में भाग लेने के लिए आए हैं। यह किसानों के हकों की लड़ाई है, जिसमें हमारे प्रदेश के किसानों की शत प्रतिशत भागीदारी होगी। आंध्र प्रदेश से आई महिला किसान संगठन जिला अध्यक्ष चीतुरू, हेमलता ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। हर राज्य का किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है।
हरियाणा के हिसार से आए रोहताश सुंदर आदि ने अपने प्रदेश में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। कई किसान आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं, यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब आभोर जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह महामंत्री जगत सिंह ने बताया कि यह लड़ाई पूंजीपतियों और भाजपा सरकार से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दोस्तों के साथ देश के किसानों को तीन काले कानूनों के माध्यम से लूटकर पूंजीपतियों की तिजोरी भरने में लगे हैं।
उत्तराखंड के जिला हरिद्वार इंकलाब मजदूर एकता संगठन जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि भाजपा सरकार में मजदूर किसान दोनो बर्बादी की कगार पर खड़े है। अमृतसर पंजाब से आए संतनाम सिंह चंदेर का कहना था कि किसानों को गुलामी की बेड़ियों मे जकड़ने के लिए भाजपा सरकार असफल प्रयास करने में जुटी है। इसको आंदोलन के जरिये किसान एकजुटता के बल पर कुचल देगा। आने वाले चुनाव में सरकार में किसान की ताकत की वोट ऐसी चोट देगी , जिससे देश के हर प्रदेश मे भाजपा का बंटाधार हो जाएगा।
विज्ञापन

कानुपर देहात से आए किसान संगठन मंडल अध्यक्ष रमेश , जिलाध्यक्ष रमेश तिवारी आदि सैकड़ों महिलाओं के साथ महापंचायत में भाग लेने आए। शाहजहांपुर से रंजीत सिंह धालीवाल भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ महापंचायत स्थल पहुंचे । हरियाणा की नवजोत कोर ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी को रोकने पर जमकर खरी खोटी सुनाई। जिला सोनीपत से आई वृद्ध किसान महिला अपने पौत्र गुरप्रीत के साथ महावीर चौक पहुंची तो ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने बाईक से जाने से मना कर दिया। नवजोत कौर ने गुस्सा दिखाते हुए कहा कि मर तो सकती हूं, लेकिन वापस नहीं जाऊंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें