फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गला दबाकर की थी महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गांव कसौली में पति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी हिना की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव कसौली में शनिवार की देर रात विवाहिता हिना की मौत हो गयी थी। हिना व उसका पति खुशनसीब दूसरी मंजिल पर रहते थे। बाकी परिवार के लोग नीचे मकान में रह रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पुलिस व विवाहिता के मायका वाले पहुंचे थे। मृतका का मायका थाना जानसठ के गांव पिमोड़ा में हैं। मृतका के भाई अनस ने बहन के पति खुशनसीब,सास फरजाना, ससुर इंतजार,जेठ उन्नाव व देवर वारिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को आरोपी पति खुशनसीब को क्षेत्र के ही गांव कासमपुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि मामले में पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की गला दबाकर हत्या करना आया हैं। कोई संतान नही होने के कारण दंपती में विवाद होता रहता था। गिरफ्तार पति का चालान कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें