दहेज में मांगे 10 लाख तो दूल्हे समेत छह के खिलाफ मुकदमा
मेरठ के भैंसा गांव निवासी कर्ण सिंह की बेटी की शादी खतौली के गांव बिहारीपुर निवासी नितिन के साथ तय हुई थी। रविवाार को टीके की रस्म हुई। सगाई के लिए तीन लाख रुपये नगद, लड़के के परिजनों और रिश्तेदारों के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही लड़के के सोने के आभूषण, 101 लोगों को कपड़ों के जोड़े और अन्य सामान दिया।
आरोप है कि नितिन ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर टीके की रस्म में 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर अपमानित किया गया। इस पर लड़की पक्ष ने खतौली थाने में तहरीर दे दी।
यह भी पढ़ें: यूपी के बड़े खनन माफिया की शामत: कुर्क हुई 21 करोड़ की संपत्ति, अफसरों ने लगाए बोर्ड, बढ़ेंगी इकबाल की मुश्किलें
थाना प्रभारी खतौली संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी नितिन, उसके पिता भरत सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार देर रात आरोपी भरत सिंह को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।